Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आठ सेतुओं के चालू निर्माण कार्यों के लिए 27.89...

UP News : आठ सेतुओं के चालू निर्माण कार्यों के लिए 27.89 करोड़ जारी

लखनऊ(हि.स.)। प्रदेश सरकार ने विभिन्न जनपदों में सेतु निगम के 02 एवं लोक निर्माण विभाग के 36 कुल 38 सेतुओं के चालू निर्माण कार्यों के लिए 27.89 करोड़ की धनराशि जारी की है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग-10 ने जारी कर दिया है।

इन सेतुओं का निर्माण कार्य जनपद फतेहपुर, कुशीनगर, कासगंज, अयोध्या, बाराबंकी, मैनपुरी, बरेली, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, मेरठ, जालौन, महोबा, इटावा, सहारनपुर, रायबरेली, गोण्डा, बलिया व आजमगढ़ में चल रहा है। 
जारी शासनादेश में प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वह सुनिश्चित करेंगे कि जारी की गई धनराशि केवल निर्धारित परियोजनाओं पर ही मानक एवं विशिष्टियों के अनुरुप ही व्यय की जाए। इसका उपयोग अन्य किसी प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा। परियोजनाओं के संबंध में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति सम्बन्धी शासनादेशों की शर्तें एवं प्रतिबंध यथावत लागू रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular