बागपत (हि.स.)। चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में बीते नौ फरवरी रामवीर की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास एक तमंचा मिला है। रामवीर की हत्या आठ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर की गई थीं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते नौ फरवरी को 70 वर्षीय रामवीर त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थीं। मामले में मृतक के बेटे निशांत त्यागी ने तीन युवकों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधर पर पिलाना रोड सांकलपुट्ठी से घटना में संलिप्त एक आरोपित सांकलपुट्ठी ग्राम निवासी कुशलपाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपित कुशलपाल ने बताया कि मृतक रामवीर व उसके पुत्र निशांत का नामजद आरोपित मोनू, आशु व गौरव तथा रविदत्त के साथ तीन साल पुराना आठ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। रुपयों को रामवीर व उसके पुत्र निशांत ने वापस देने से इंकार कर दिया था, जिस कारण दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते मोनू ने रामवीर की हत्या करने के लिए कुशलपाल व अरूण लुहारी से संपर्क कर रामवीर की हत्या के बदले में बीमारी व घरेलू आर्थिक मदद करने की बात कहीं थी।
इसके बाद योजना के अनुसार दोनों ने अपने एक साथी से मिलकर रामवीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविदत्त ने रामवीर की पहचान कराई थी। योजना के अनुसार मोनू, गौरव, आशु अपने पूर्व मुकदमों में रामवीर की हत्या की घटना से कुछ दिन पहले जेल चले गये थे।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में फरार छह आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रह हैं।
UP News : आठ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुई थी रामवीर की हत्या, एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
