Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आज से 11 और जिलों में 18 वर्ष...

UP News : आज से 11 और जिलों में 18 वर्ष से ज्यादा वालों को लगेगी वैक्सीन

उत्तर प्रदेश के 11 और जिलों में आज से 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश में अब कुल 18 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगी। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ व बरेली में 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब आज से अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, अयोध्या, शाहजहांपुर व गौतमबुद्ध नगर में 18-44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होगा। लखनऊ में टीम 9 के साथ बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक हफ्ते से कोरोना की दूसरी लहर ढलान की ओर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular