Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp News : आज भी दिनभर होगी बारिश, कल से मिलेगी...

Up News : आज भी दिनभर होगी बारिश, कल से मिलेगी राहत

महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान ताउते का असर बुधवार को यूपी के कई इलाकों में दिनभर रहा।

मौसम में बदलाव पिछले तीन दिनों से बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और ताउते तूफान के कारण आसमान में बादलों का जमावड़ा बना रहा। आद्रता बढ़ने से चिपचिपी गर्मी शुरू हो गई थी। शरीर का पसीना नहीं सूख रहा था। गुजरात व महाराष्ट्र से लगभग 1000 किलोमीटर दूर तक पहुंचने में तूफान तो कमजोर हो गया, लेकिन हवा का कम दबाव बना रहा। बुधवार को सुबह से बारिश शुरू हुई तो दिनभर चलती ही रही। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से पारा लुढ़क गया। इससे लोगों को अपने घरों में एसी, कूलर व पंखा तक बंद करना पड़ गया।

24 घंटे में 22.2 मिली मीटर बारिश हुई
मौसम विभाग के अनुसार बीते लखनऊ में 24 घंटे में कुल 22.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। सुबह के वक्त काफी तेज बारिश हुई है। इसमें सुबह 8.30 बजे तक 13 मिलीमीटर हो गई थी। इसके बाद रात 8.30 बजे तक 9.2 मिली मीटर बारिश दर्ज हुई है।

चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण कारण गुरुवार को भी दिनभर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को मौसम साफ होने की उम्मीद है। बारिश नहीं होगी लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहने के आसार हैं। – जेपी गुप्ता, निदेशक आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular