Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आग से दर्जनों घर जलकर राख

UP News : आग से दर्जनों घर जलकर राख


मसौली। थाना दरियाबाद के पहरूपुर मजरा किटौली गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग आग की वजह से 12 घर जलकर खाक हो गए और लाखों की संपत्ति भी जल कर राख हो गई आग लगते ही ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन काबू नहीं पाया जा सका आग की सूचना फायर बिग्रेड विभाग को दी पर फायर बिग्रेड पहुंचने पर ग्रामीण व फायर बिग्रेड कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया बता दें कि दरियाबाद थाना क्षेत्र के पहरूपुर मजरा किटौली गांव में लोग अपने अपने घर में बैठे थे की अचानक एक घर में आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया लोगों ने आग को बुझाने का भी प्रयास किया पर सफलता ना मिल सकी जब तक काफी नुकसान हो चुका था फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक 12 घरों की संपत्ति जलकर राख हो गई व एक युवती घायल हो गई थी जिसे बनीकोंडर सीएससी उपचार के लिए भेजा गया व एक पशु के जलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरियाबाद चिकित्सक ने पशु का उपचार किया क्षेत्रीय लेखपाल ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular