Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आगमी चुनाव में सपा-बसपा की 2017 से भी ज्यादा...

UP News : आगमी चुनाव में सपा-बसपा की 2017 से भी ज्यादा खराब होगी हालत : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री ने मथुरा में भाजपाईयों को दिया 2022 विधान सभा चुनाव में जीत का मंत्र

डिप्टी सीएम ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, कार्ष्णि गुरू शरणानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

मथुरावासियों को बंदरो के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए दिया ज्ञापन

मथुरा (हि.स.)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिन के दौरे पर मथुरा पहुंचे। उन्होंने कार्ष्णि गुरू शरणानंद से आशीर्वाद लिया। सोमवार शाम उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने विधानसभा चुनावों की जीत के टिप्स दिए। उन्होंने विस 2022 के चुनावों पर कहा कि बसपा-सपा का 2017 से भी बेहाल होगा, क्योंकि भाजपा सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ती है।

सोमवार दोपहर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत अभिनंदन वृंदावन कट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य सीधे रमणरेती महावन पहुंचे। वहां उन्होंने बृज विभूति गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। उसके उपरांत वह आश्रम में ही कार्यकर्ताओं से मिले और संवाद किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मथुरा वासियों को बंदरों से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन दिया और यमुना जी में गिरते नालों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें टेप करने की मांग की। इस पर उन्होंने अविलंब कार्यवाही का आश्वासन दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सरकार मथुरा को आध्यात्म और पर्यटन का विश्व स्तरीय केंद्र बनाने के लिए प्रयासरत है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने अनेक योजना चलाई हैं जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। श्री मौर्य ने कहा की मजबूत बूथ ही मजबूत जीत दिलाएगा। सरकार के कामों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम जोर शोर से किया जाना चाहिए। उसके उपरांत उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बैठक की।

उन्होंने बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा जनपद मथुरा की सभी सड़कों को गुढ्ढामुक्त किया जाये और विकास के कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता एवं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीर्घ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद वासियों के आवागमन में कोई परेशान न हो। उन्होंने कार्यक्रम के बाद श्री बांके बिहारी जी के दर्शन एवं पूजा अर्चना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular