Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच सट्टेबाज गिरफ्तार

UP News : आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच सट्टेबाज गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच पर हो सट्टेबाजी पर अंकुश लगाते हुए पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सट्टेबाजों के दो साथी फरार होने में कामयाब रहे। 

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि बीती रात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाजी निवासी महेंद्र राठौर के घर पर कुछ लोग आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने घर की घेराबंदी की और दबिश देकर पांच सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सट्टेबाज सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदरखेल निवासी इमरान व सद्दाम तथा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई निवासी सारिक, बाबु जई निवासी रामशंकर व शेखर है। उनके पास से एक टीवी तथा सेटटॉप बॉक्स, मोबाइल फोन,मोटरसाइकिल तथा चौदह सौ रुपये मिले हैं। 

एसपी सिटी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान मालिक महेंद्र राठौर व मदरखेल निवासी बब्बन फरार हो गये। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है वहीं फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular