Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : असलहे, गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के चार...

UP News : असलहे, गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। कोरांव थाना पुलिस ने शुक्रवार को भोगन नदी के कछार से असलहे व गाजा की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके कब्जे से असलहा, 01 किलोग्राम गांजा, कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि माण्डा थाना क्षेत्र के माण्डा निवासी हिमांशू सिंह, माण्डा के ही हण्डिया निवासी सूरज तिवारी, माण्डा के भारतगंज निवासी सद्दाम, मीरजापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के बरबसा गांव निवासी प्रदुम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पता चला कि कुल लोग असलहे एवं गांजा बेचने के लिए कछार में एकत्र हो रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक कनक कुमार यादव एवं उनकी टीम मौके पर पहुंची और उक्त चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से असलहों की फोटो वायरल करके अवैध असलहे के कारोबार में लिप्त हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पंचायत चुनाव के मद्दे नजर कोरांव पुलिस ऐसे संदिग्धों की तलाश में लगी हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular