अलीगढ़ (हि.स.)। रामघाट रोड स्थित चंदनिया में दो दिन पूर्व हुई युवक की हत्या में थाना क्वार्सी पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। युवक की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने के चलते की गई थी। पुलिस ने आरोपित महिला को जेल भेजते हुए उसके प्रेमी की तलाश में टीम जुटी हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 26 वर्षीय सतीश की उल्टी और दस्त होने के बाद मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने गहनता से मामले की जांच के बाद सतीश की हत्या के आरोप में पत्नी सरोज को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि सरोज मृतक सतीश के चाचा वीरपाल की पत्नी थी। वीरपाल से सरोज के चार बच्चे पैदा हुए। इस बीच सरोज का सतीश से प्रेम संबंध हो गया और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। सरोज को सतीश से एक बेटा भी पैदा हुआ।
इसी दौरान सरोज का पड़ोस मे रहने वाले कपिल नाम के युवक के साथ सम्बन्ध हो गये। जब इसकी जानकारी सतीश हुई तो उसने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा। इसके बाद सरोज ने सतीश को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी कपिल के साथ मिलकर हत्या की योजना बना डाली। घटना वाले दिन दोनों ने मिलकर सतीश की गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्यारोपित सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस टीम उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है।
UP News : अवैध सम्बन्धों में बाधक बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
RELATED ARTICLES
