Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अवैध संबंध के शक में पत्नी को फावड़े से...

UP News : अवैध संबंध के शक में पत्नी को फावड़े से काट डाला, आरोपित गिरफ्तार

– हत्या करने के बाद बाहर गये पुत्र से कहा, अपना काम मैंने कर दिया है, पुलिस को बुला ले

मुजफ्फरनगर (हि.स.)। तितावी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

मुकुंदपुर गांव निवासी नीरज की शादी लगभग 20 साल पहले बागपत जनपद के बड़ौत की रश्मि से हुई थी। नीरज अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। रश्मि ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से भी की थी, लेकिन नीरज की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार की दोपहर को नीरज का अपनी पत्नी के साथ फिर से विवाद हो गया। 
गुस्साए नीरज ने फावड़े से अपनी पत्नी की गर्दन और सिर पर वार किया, जिससे रश्मि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय नीरज का पुत्र हिमांशु किसी काम से बघरा गया हुआ था। नीरज ने उसे फोन करके कहा कि घर पर उसने अपना एक काम कर दिया है और वह पुलिस को बुला लें। हिमांशु ने घर आकर देखा तो अपनी मां को मृत पाया। 
हिमांशु की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हिमांशु ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular