Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, तीन गिरफ्तार

UP News : अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, तीन गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना टूण्डला पुलिस ने अवैध शराब बनाने की एक फैक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही करते हुये तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जवकि उनका एक साथी मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मौके से बनी, अधबनी शराब सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है। 
थाना टूण्डला प्रभारी रामेन्द्र कुमार ने चैकी प्रभारी हिरनगांव अमित कुमार त्यागी व पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गुरूवार को एक शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापेमार कार्यवाही की तो हड़म्प मच गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुये मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के नाम रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार, आकाश पुत्र राकेश निवासी ग्राम सुरहरा एत्मादपुर आगरा व देव सिंह पुत्र बजरंग सिंह निवासी गांव महा थाना दन्नाहार मैनपुरी बताये है। 
पुलिस ने इनके फरार साथी का नाम राजेन्द्र बघेल पुत्र तुरसनपाल निवासी इन्द्रापुर टूण्डला बताया है। पुलिस ने मौके से 200 लीटर शराब से भरे पौआ, 110 खाली पौआ, 2400 रैपर, 450 ढक्कन, 400 बार कोड, 20 लीटर शराब से भरा हुआ एक ड्रम आदि उपकरण बरामद किये है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्कर कैमीकल का प्रयोग कर अबैध शराब बनाकर उसे बेचते थे। पुलिस ने तस्करों को जेल भेजा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular