Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई, दो उपनिरीक्षक समेत...

UP News : अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई, दो उपनिरीक्षक समेत छह पुलिस कर्मी निलंबित

प्रयागराज(हि.स.)।अवैध शराब की बिक्री पर काबू पाने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने उतरांव थाने में तैनात दो उपनिरीक्षक समेत 6 पुलिस कर्मियों को गुरुवार की देर रात निलम्बित कर दिया। मामला क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री का है। 
उतरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप, उपनिरीक्षक लल्लन यादव, मुख्य आरक्षी कामरान खां, मुख्य आरक्षी प्रहलाद राम, आरक्षी संजय प्रजापति, रमेश यादव को शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में लापरवाही की। जिससे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इन सभी को गुरुवार रात निलम्बित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular