संवाददाता
बाराबंकी। अवैध शराब के कारोबारियों व उनके सहयोगियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है। फतेहपुर नगर पंचायत स्थित चार मकान सील किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 87 लाख 75 हजार नौ रुपये आंकी गई है। मुहल्ला मौलवीगंज के उत्तम जायसवाल विरुद्ध विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट के साथ 23 मुकदमे पंजीकृत हैं। उत्तम जायसवाल के साथ रहने वाले महिला अंजूलता तथा गैंग के सदस्य विपिन जायसवाल की संपत्ति की कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। तहसीलदार राहुल सिंह ने डुग्गी पिटवाकर सूचित किया कि गैंग लीडर उत्तम जायसवाल व उनके सहयोगी अंजूलता व विपिन जायसवाल द्वारा अपराध करने के साथ जो धनोपार्जन अर्जित कर संपत्ति बनाई गई थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत राज्य के पक्ष में कुर्क किए जाने की कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक मकान उत्तम जायसवाल व एक मकान अंजूलता के साथ दो मकान विपिन जायसवाल के हैं जिन्हें कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। इस मौके पर सीओ योगेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, बड्डूपुर एसओ शिखा सिंह, मोहम्मदपुर खाला एसओ रामकिशन राणा सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
