Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अवैध गैस रिफलिंग के मामले में आठ गिरफ्तार, पचास...

UP News : अवैध गैस रिफलिंग के मामले में आठ गिरफ्तार, पचास सिलेंडर बरामद

प्रयागराज (हि.स.)। क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स टीम ने शुक्रवार की शाम को करेली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफलिंग करने के मामले में आठ सदस्यों को पकड़ा है। उनके कब्जे से लगभग पचास गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। 
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध अशुतोष मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की शाम करेली के शास्त्री नगर क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफलिंग के कारोबार कर रहे आठ लोगों को क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स टीम ने पकड़ा है। टीम अभी पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सभी आरोपितों के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular