Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अवकाश के दिन बिजली के लिए तरसे लाखों लोग

UP News : अवकाश के दिन बिजली के लिए तरसे लाखों लोग

कानपुर (हि.स.)। हाईटेन्शन लाइन को दुरुस्त् करने के लिए केस्को ने रविवार को लोगों की छुटटी मनाने का अवसर ही नहीं दिया। सुबह 10 बजे से गायब रही बिजली शाम को साढे तीन बजे के आसपास आ सकी, जिससे लाखों लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पडा। 
केस्को  के अधिकारी व कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को रोशनी प्रदान कर सके। बीते तीन पूर्व रिवर साइड पावर हाउस मेगा सब स्टेशन में हाईटेंन्शन लाइन के आपस में चिपक जाने से कई घन्टों तक बिजी व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही थी। तब भी ग्वालटोली व अहिराने के लोगों को परेशानी का सामना करना पडा था। केस्को के कर्मचारियों ने उसे अस्थाई तौर पर दुरुस्त कर लोगों को राहत प्रदान कर दी थी लेकिन दीपावली पर्व को नजदीक देखते हुए केस्को के अधिकारियों ने रविवार को बिजली व्यावस्थाा को दुरुस्त करने का बीडा उठाया और सुबह 10 बजे शटडाडन लेकर बिजली व्यावस्था को ठीक करवाने का काम किया। केस्को कर्मचारियों व विशेषज्ञों की देखरेख में लगभग 6 घन्टेी तक कार्य किया गया तब जाकर ग्वालटोली व अहिराने की बिजली व्यवस्था् को सुचारू रूप से चालू किया जा सका। केस्को आरपीएच के एसएचओ रत्नेश यादव ने बताया कि हाईटेन्शन लाइन में आगे फाल्ट न हो इसलिए इसे दुरुस्त  किया गया है। कई घन्टों के शटडाउन  के चलते लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular