प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शहर की प्रमुख फव्वारा चौक स्थित जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद युवकों ने हंगामा कर दिया। सड़क पर नमाज पढ़ने को रोके जाने को लेकर गुस्साए युवकों ने करीब आधे घंटे तक ’अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए। पुलिस से युवकों की जमकर नोकझोंक हुई। जानकारी के अुनसार, शहर की जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के लिए लोग एकत्र हुए थे। नमाज होने के बाद कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने शुरू कर दिए। सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और युवकों से बात की। इस दौरान कुछ युवकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मौके पर नगर कोतवाली के अलावा आरएएफ और पीएसी बल भी तैनात किया गए। पता लगने पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। करीब आधा घंटा तक युवकों ने जमकर हंगामा काटा और ’अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाते रहे। इसके बाद पुलिस ने युवकों को वहां से हटाया, तो वह चौकी सराय की तरफ चले गए और वहां भी हंगामा करते हुए नारेबाजी की। पता लगने पर डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हंगामा कर रहे युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। वहीं, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद का कहना है कि कुछ युवकों ने हंगामा किया था। अलविदा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। बताया गया कि जामा मस्जिद के बाहर युवकों द्वारा हंगामा किए जाने का पता लगते ही शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल बन गया। शहर में अफवाह फैल गई कि जामा मस्जिद के बाहर बवाल हो गया है। इसको लेकर बाजारों से लोग घरों की तरफ लौटना शुरू हो गए। वहीं, आसपास की कुछ दुकानें भी बंद हो गई। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
यह भी पढें : अलविदा की नमाज़ सकुशल सम्पन्न, मुश्तैद रहा प्रशासन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
