Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अर्नब गोस्वामी के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा,...

UP News : अर्नब गोस्वामी के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा, फूंका सीएम उद्धव ठाकरे का पुतला

वाराणसी (हि.स.)। वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई को लेकर सामाजिक संगठन भी मुखर हैं। गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जुटे प्रणाम् वन्देमातरम् समिति के कार्यकर्ताओं ने अर्नब के समर्थन में जमकर नारेबाजी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का प्रतीक पुतला फूंक विरोध जताया। 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रतिदिन लोकतंत्र की हत्या हो रही हैं। महाराष्ट्र सरकार सच्चाई कहने पर अभिनेत्री का घर गिरवा देती है। संतों की हत्या पर कठोर कार्यवाही की बजाय तुष्टिकरण करती है। सच्चाई बताने पर पत्रकार अर्नब के खिलाफ दमनात्मक कार्यवाही कर रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार से महाराष्ट्र सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। 
इस दौरान ओमप्रकाश यादव बाबू, अधिवक्ता अनूप गुप्ता,सोमनाथ विश्वकर्मा, विपुल पाठक,पिंटू सोनकर,पप्पू सिंह,कन्हैया सेठ,संजय पांडेय, मंगलेश जायसवाल, सिद्धनाथ, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular