Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अर्धविक्षिप्त महिला से दरिंदगी, पुलिस ने मेडिकल भेजा

UP News : अर्धविक्षिप्त महिला से दरिंदगी, पुलिस ने मेडिकल भेजा

कुशीनगर (हि. स.)। कसया नगर में पुलिस चैकी के समीप ओवर ब्रिज के नीचे गुजर कर रही एक विक्षिप्त महिला(चंदा उम्र 36 वर्ष) से दरिन्दगी की गई। घटना शनिवार की रात की है। 

  दबी जुबान आरोप एक ढाबा-होटल चलाने वाले व्यक्ति पर लग रहा है। संचालक होटल बन्द कर फरार है। पुलिस ने महिला को कस्टडी में लिया है और मेडिकल जांच के लिए भेजने की बात कही है।
   मिली जानकारी के अनुसार महिला लगभग चार वर्षों से ओवर ब्रिज के आसपास रहती थी। ओवरब्रिज से सटे दक्षिण गोरखपुर सर्विस लेन पर एक होटल स्थित है। होटल संचालक ने महिला को खाना देने के बहाने बुलाया और महिला के साथ होटल में ही रेप किया। सुबह महिला लगभग नग्न अवस्था में रोती मिली तो लोगों ने डायल 112 पर काल किया। सूचना पर तुरंत पहुंच डायल 112 के कर्मियों ने थाने को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और दरिन्दगी की शिकार महिला को कपड़े पहनाकर थाना ले गई।
  प्रभारी थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि महिला को लाया गया है। घटना के बारे में अभी जांच चल रही है। सीओ पीयूषकान्त राय ने बताया कि महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल जांच के बाद दरिन्दगी के सम्बन्ध में कुछ कहना उचित होगा। कानून के अनुसार जो मामला बनेगा, उस अनुरूप कार्रवाई होगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular