Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अराजकतत्वों ने विहिप नेता के घर गोले फेंके, हवाई...

UP News : अराजकतत्वों ने विहिप नेता के घर गोले फेंके, हवाई फायरिंग

रायबरेली (हि. स.)। अराजकतत्वों ने रविवार की देर रात विहिप नेता के घर दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोले दागे व हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि इससे किसी को कोई क्षति नही पहुंची। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी की फुटेज निकाल कर जांच में जुटी है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे नरपत मजरे कुम्हरौरा निवासी रामगोपाल त्रिपाठी विहिप के अवध प्रांत में मंत्री हैं। रविवार की देर रात जब वह घर पर नही थे तो अराजकतत्त्वों ने उनके दरवाजे पर गोले दागे और हवाई फायरिंग की। जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल अरुण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके से जांच कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, विहिप नेता राम गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि गांव के कुछ लोग उनकी भूमिधरी जमीन से नाली निकालना चाहते थे जिसका उन्होंने विरोध किया। शनिवार को भी अराजकतत्वों ने उनके निर्माण कार्य का एक पिलर गिरा दिया।जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है।

Submitted By: Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular