Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: अयोध्या कैंट हुआ फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम, अधिसूचना जारी

UP News: अयोध्या कैंट हुआ फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम, अधिसूचना जारी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राज्य सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम परिवर्तित कर अयोध्या कैंट कर दिया है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि विभाग की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें की योगी सरकार ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला करने के साथ ही नाम बदलने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के पास आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए भेजा था। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 23 अक्टूबर को फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया था। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने से पूर्व भी भारतीय इतिहास में बड़े नामवर लोगों के नाम पर सड़क, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के नाम में परिवर्तन किया है। बता दें की फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इससे पहले 2018 में फैजाबाद का नाम अयोध्या जनपद करने की घोषणा की थी। 6 नवंबर 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़ें : नकली ‘आधार’ बनाने की पड़ताल में जुटी ATS

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular