Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: अयोध्या का जिला पंचायत सदस्य नकली नोट के मामले में...

UP News: अयोध्या का जिला पंचायत सदस्य नकली नोट के मामले में गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। अयोध्या के मसौधा से जिला पंचायत सदस्य मान सिंह को गाजीपुर पुलिस ने नकली नोट की सप्लाई करने के आरोप में विभूतिखंड में एक होटल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 100-100 और 500-500 रुपये के नोट की 10 गड्डियां थी। इसमें कुछ असली नोट थे और बाकी नकली नोट व सादे पेपर लगाये गये थे। पुलिस ने बताया कि मान सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर गाजीपुर अनिल कुमार ने बताया कि मान सिहं अयोध्या के सरियावां गांव का रहने वाला है। उसने जानकीपुरम निवासी पवन सिंह को 10 लाख रुपये देने पर 50 लाख रुपये के नकली नोट देने का लालच दिया था। मान सिंह इस रकम को देने के लिये ही होटल के पास आया था। उसने पवन को 10 गडिडयां दी थी। इनमें पांच सौ और 100 रुपये की गड्डी में कुछ असली नोट थे बाकी नोट के बराबर के कागज के टुकड़े लगाये गये थे। पवन ने बताया कि पहले मान सिंह ने गड्डी देने से पहले उसे पांच हजार रुपये दिये। इसमें सारे नोट असली थे। पर, बाद में उसे साढ़े तीन लाख रुपये दिये जिसमें कुछ नोट ही असली दिखे। इस पर उसने आपत्ति की तो मान सिंह ने शाम को सारी रकम देने की बात कही।

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular