Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अमोनिया गैस के रिसाव से मची अफरा तफरी

UP News : अमोनिया गैस के रिसाव से मची अफरा तफरी


त्रिलोकपुर, बाराबंकी । इलाके के भैसुरिया स्थित स्वास्तिक कोल्ड स्टोर में बुधवार दोपहर अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस का रुख गांव भैंसुरिया की तरफ हुआ तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तेज दुर्गंध के साथ लोगो को सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी रिसाव को कंट्रोल करने के लिए कोल्ड स्टोर के कर्मचारी जुट गए। सूचना पर दो दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई। उन्होंने कोल्ड स्टोर की तकनीकी टीम के सहयोग से दो घंटे बाद रिसाव पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, कस्बा त्रिलोकपुर स्थित ग्राम भैसुरिया में आबादी के किनारे एक शीतगृह संचालित है। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। बताया जा रहा है कि पंप से लीकेज होने के चलते ऐसा हुआ। हवा के झोंको के साथ गैस गांव भैसुरिया की तरफ जाने लगी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया तेज दुर्गंध के साथ सांस लेने की दिक्कतो के साथ लोग घरों से बाहर आ गए। इससे गांव में भारी अफरा तफरी के हालात बन गए। सूचना पर दो दमकल वाहन मौके पर पहुंची। इसके बाद फतेहपुर कोतवाली पुलिस भी फोर्स के साथ पहुंच गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular