Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अमेरिका की संस्था डॉ. भास्कर शर्मा को देगी एक...

UP News : अमेरिका की संस्था डॉ. भास्कर शर्मा को देगी एक लाख का पुरस्कार

सिद्धार्थनगर (हि.स)। प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा ने होम्योपैथी के क्षेत्र में कई शोध कार्य किए हैं। वैश्विक स्तर पर इनके उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित होकर आगामी 19 मार्च को यूनाइटेड नेशन वेलफेयर फाउंडेशन अमेरिका ऐ यूनिट ऑफ इंटर गवर्नमेंटल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा इन्हें एक लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार फाउंडेशन के हेड डॉक्टर जसवीर सिंह तथा भारत के सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्रियंका अरोरा नई दिल्ली स्थित संगठन के कार्यालय में प्रदान करेंगी। 
डॉ. शर्मा पूरे विश्व के इकलौते व्यक्ति हैं जिन्हें संगठन यह पुरस्कार दे रहा है। वह पूर्व में भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके हैं। इसके साथ ही इन्होंने सैकड़ों विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित करने के साथ सैकड़ों पुस्तकें भी लिखी हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular