Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अमर जवान ज्योति जलाने को गेल गैस ने दिए...

UP News : अमर जवान ज्योति जलाने को गेल गैस ने दिए चार लाख रुपये

मेरठ (हि.स.)। शहीद स्मारक परिसर अमर जवान ज्योति जलाने के लिए गेल गैस लिमिटेड ने चार लाख रुपए की पहली किस्त जारी की है। बुधवार को गेल गैस के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को धनराशि का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।

शहीद स्मारक परिसर में स्थित शहीद स्थल पर अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित किए जाने के लिए मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके लिए गेल गैस लिमिटेड मेरठ द्वारा सीएसआर फंड वित्तीय वर्ष 2020-21 से अनुमोदित पांच लाख रुपए में से चार लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी। बुधवार को गेल गैस लिमिटेड मेरठ के महाप्रबंधक (सीजीडी) एवं प्रभारी अधिकारी विनय कुमार द्वारा जिलाधिकारी के. बालाजी को चार लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट दिया। इस अवसर पर गेल गैस लिमिटेड मेरठ की सीएसआर समिति के सभी सदस्य एवं मुख्य प्रबंधक वीके चतुर्वेदी, मुख्य प्रबंधक अंकुर, विकास कन्नौजिया आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular