बिजनौर (हि.स.)। अमरोहा जनपद में नौगांवा सादात विधानसभा के लिए उप चुनाव के लिए शनिवार को बिजनौर से 200 पुलिसकर्मी हुए। एसपी ने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान सचेत रहने को कहा है, ताकि मौके पर किसी भी प्रकार से शांति भंग न हो।
बिजनौर के पड़ोसी जिले अमरोहा में तीन नबंवर को नौगांवा सादात विधानसभा के लिए उप चुनाव होना है। उप चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को बिजनौर से 20 सब इंस्पेक्टर, 30 हेड कांस्टेबल व 150 आरक्षियों को भेजा गया है। इससे पहले रिजर्व पुलिस लाइन में उन्हें एसपी डा. धर्मवीर ने संबोधित किया।एसपी ने कहा कि सभी को पूर्ण निष्ठा से अपनी कर्तव्यों को पालन करना है। चुनावी ड्यूटी के दौरान सचेत रहने की आवश्यकता है। एसपी ने कोरोना संक्रमण से बचाव को पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर का भी वितरण करते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा।
UP News: अमरोहा में उप चुनाव कराने को बिजनौर से 200 पुलिसकर्मी रवाना
RELATED ARTICLES
