Sunday, March 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलUP News : अभ्यर्थियों ने नहीं दिखाई ज्यादा शुल्क जमाकर बीएड में...

UP News : अभ्यर्थियों ने नहीं दिखाई ज्यादा शुल्क जमाकर बीएड में प्रवेश की रुचि, 60 हजार से ज्यादा सीटें रिक्त

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2020-21 की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो गई। कई बार प्रवेश तिथि बढ़ाने के बावजूद 60,792 सीटें खाली रह गयी। उसके लिए आवेदक नहीं मिले, जबकि 1,83,909 अभ्यर्थियों ने पूरे प्रदेश में बीएड में प्रवेश लिया है।

इस वर्ष बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय ने करायी थी। प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रोफेसर अमिता वाजपेयी ने शुक्रवार को बताया कि 31 दिसम्बर को प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हुई। शुक्रवार को पूरे प्रदेश का प्रवेश का डाटा आ गया। इस वर्ष प्रदेश में कुल 2,44,701 सीटें थीं। उसके सापेक्ष 1,83,909 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। 

उन्होंने बताया कि यह काउंसिलिंग का अंतिम चक्र था। उन्होंने बताया कि सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया में सीटें पहले ही फुल हो गयीं। ये खाली सीटें प्राइवेट कालेजों की हैं, जहां अधिक शुल्क की वजह से भी अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular