Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अब फेसबुक पर होगा समस्यायों का समाधान, खुद जनता...

UP News : अब फेसबुक पर होगा समस्यायों का समाधान, खुद जनता से रुबरु होंगे नगर आयुक्त

गाजियाबाद (हि.स.)। महानगर की जन समस्याओं का समाधान अब फेसबुक लाइव पर होगा । खुद नगर आयुक्त प्रत्येक शनिवार को फेसबुक पर आकर आम जनता से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा ई-मेल द्वारा जो भी समस्याएं नगर निगम के मेल पर आएंगी उनका समाधान नगर निगम के लैंडलाइन नम्बर से वह खुद करेंगे ।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने बुधवार को कवि नगर जोनल कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब कोई नगर निगम फेसबुक लाइव पर समस्याओं का समाधान करेगा। प्रत्येक शनिवार को 11:00 से 1:00 तक वह खुद नगर निगम में बैठेंगे और जितने भी समस्याएं मेल पर आएंगी उनका परीक्षण करने के बाद फेसबुक लाइव पर जुड़कर उनका निराकरण कर संबंधित व्यक्ति को अवगत कराएंगे। 
अब वह वैकल्पिक दिनों में एक दिन नगर निगम मुख्यालय पर तथा जोनल कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनेंगे । इस दौरान उनके साथ स्थानीय पार्षद व निगम अधिकारी दी उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी एक दिन पहले पार्षदों वे संबंधित लोगों को दी जाएगी। कहा कि नगर निगम का मकसद आम जनता को समस्याओं से राहत दिलाना है और वह इस मकसद को कामयाबी के लिए कार्य कर रहे हैं। 
कवि नगर में जन सुनवाई के दौरान लाइट और निर्माण कार्य से संबंधित जो समस्याएं थी,उनकी अटरेंडम फोन कॉल के जरिए जांच की गई जो जिनमें मिली जुली प्रतिक्रिया आई। कुछ ने बताया कि काम हो गया है और सन्तोष व्यक्त किया गया, जबकि कई ने असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि असंतोष जो लोग ठहरा रहे हैं उनमें ज्यादातर लोगों की आपसी रंजिश का विवाद है । जिस कारण वह संतोष वक्त नहीं कर रहे हैं । 

RELATED ARTICLES

Most Popular