Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: अब केवल 15 दिनों में पास होगा ऑनलाइन नक्शा

UP News: अब केवल 15 दिनों में पास होगा ऑनलाइन नक्शा

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। राज्य सरकार ने घर बनाने के लिए नक्शा पास करने की समय-सीमा और कम कर दी है। ऑनलाइन नक्शा अब 30 दिन के स्थान पर 15 दिन में ही पास हो जाएगा। प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। ऑनलाइन नक्शा सवीकृत करने की समय सीमा 30 कार्य दिवस में करने की व्यवस्था 20 जून 2019 को लागू की गई थी। बिल्डिंग रिफार्म अप्रूवल प्लान (बीआरएपी-2020) के आधार पर इसमें संशोधन करते हुए इसे 15 दिन कर दिया गया है। इसके मुताबिक ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ओबीपीएएस) पर ऑनलाइन नक्शा जमा होने के बाद पास करने तक के लिए समय सीमा में संशोधन किया गया है।अवर अभियंता को अब तीन दिन में नक्शा संस्तुति करके भेजना होगा। अभी तक वह 15 दिन में इसे संस्तुति करता था। सहायक नगर नियोजक, सहायक अभियंता एक दिन में इसे अग्रसारित करेगा। नगर नियोजक, अधिशासी अभियंता भी एक दिन में ही अग्रसारित करेगा। मुख्य नगर नियोजक दो दिन में, सचिव, अपर सचिव अधिकतम तीन दिन में नक्शा अग्रसारित करेगा।

यह भी पढ़ें :छह पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर अफसर की पत्नी ने लगाई फांसी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular