बागपत (हि.स.)। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली में किसान आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। 26 जनवरी को एक ओर सेना के टैंक चलेंगे तो दूसरी ओर किसानों केट्रैक्टर चलेंगे। इससे पहले नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत से दिल्ली के गाजीपुर तक बाइक रैली निकाली।
कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। धरने नौजवान भारत सभा के कार्यकर्ता पहुंचे और कृषि कानूनों के विरोध में बाइक रैली निकाली। बड़ौत से शुरू होकर यह बाइक रैली दिल्ली में गाजीपुर बॉर्डर जाकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध सिंह ने किया। इसके बाद धरना स्थल पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर चलेंगे। यदि सरकार की पुलिस हम पर लाठियां, वाटर कैनन का प्रयोग करेगी तो हम राष्ट्रगान गाएंगे। फिर देखेंगे कि पुलिस राष्ट्रगान गाने वालों पर कैसे हाथ उठाती है। किसानों का यह आखिरी आंदोलन है। इसलिए इस क्रांति में पूरी ताकत झोंक दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने धरने में शामिल किसानो पर दबाव बनाने के लिए मुकदमें किए जा रहे है। अब समय आ गया है जब किसान लठ लेकर तैयार हो जाए। धरने की अध्यक्षता हरपाल सिंह हिलवाड़ी ने व संचालन सुमेर सिंह आर्य ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, ब्रजपाल सिंह, बलजोर सिंह, जयवीर सिंह, आशुतोष, सुबोध सिंह, विक्रम आर्य आदि मौजूद थे।
UP News : अब किसान करेंगे आरपार की लड़ाई: राकेश टिकैत
RELATED ARTICLES
