प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए 28 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए पीएचडी अनिवार्य किया गया था। लेकिन यूजीसी के निर्देश के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में पीएचडी की छूट दे दी गई है। अब नेट पास नॉन पीएचडी अभ्यर्थी पर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल की ओर से विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर से बढ़ा कर 6 नवंबर कर दी गई है। इविवि के शिक्षक भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर के 356 पद हैं।
यह भी पढ़ें : SDM के निर्देश पर छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा 956 बोरी सरकारी अनाज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
