प्रादेशिक डेस्क
मुजफ्फरनगर। जनपद में डीएम के पद पर दो साल का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद अलीगढ़ में पहली महिला डीएम रूप में तैनात की गईं आईएएस सेल्वा कुमारी जे को अफसरों ने विदाई दी। शासन द्वारा उनका तबादला अलीगढ़ डीएम के पद पर कर दिया गया है। यहां पर चंद्रभूषण सिंह को डीएम बनाया गया है। प्रशासनिक और विभागीय अफसरों द्वारा डीएम सेल्वा कुमारी जे को विदाई दी गई। डीएम आवास पर सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, एसडीएम सदर दीपक कुमार, एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, यूनिसेफ की बीएमसी तरन्नुम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सेल्वा कुमारी जे को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की।
यह भी पढ़ें : बिसुही नदी में डूबकर तीन किशोरों की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
