Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अपार्टमेंट में फंदे से लटकता मिला व्यवसायी का शव

UP News : अपार्टमेंट में फंदे से लटकता मिला व्यवसायी का शव

 -दो दिन से परिवारवालो से नहीं था संपर्क
 गोरखपुर (हि.स.)। गुलहरिया थाना क्षेत्र के जैमिनि पैराडाइज अपार्टमेंट में मंगलवार को एक व्यवसायी का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार संजय कुमार मल्ल (45) पुत्र स्व. विजय शंकर मल्ल निवासी राम जानकी नगर थाना शाहपुर का शव उनके किराए के आवास जैमिनि पैराडाइज के फ्लैट नंबर 525 टावर 2 पर फंदे से लटकता मिला। संजय एक निजी होटल के संचालन के साथ जनरल स्टोर की दुकान भी चलाते थे। इसके साथ ही वह प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से भी जुड़े थे। दो दिन से परिवार वालों से जब संपर्क नहीं हुआ तो परिजन किराये के फ्लैट पर गए। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने के बाद जो दृश्य था उसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। संजय का शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
गुलहरिया थाना प्रभारी रवि कुमार राय ने बताया कि फोरेन्सिक टीम के साथ पुलिस गहन छानबीन कर रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular