मीरजापुर (हि.स.)। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने अष्टभुजा स्थित डाक बंगले पर विंध्यधाम सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पॉवर प्वाइंट प्रजंटेशन के जरिए एडीजी सुरक्षा को वर्तमान में चल रही सुरक्षा व्यवस्था एवं विन्ध्यधाम के भव्य स्वरुप के दृष्टिगत भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था में किए जाने वाले परिवर्तन और आवश्यकताओं को विस्तृत रुप से दर्शाते हुए अवगत कराया।
महानिदेशक सुरक्षा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों के मन्तव्य लेते हुए अपने सुझाव व निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ विन्ध्यधाम का भौतिक रुप से निरीक्षण किया। भव्य परिसर तक आने जाने के लिए मार्गो तथा रास्ते में पड़ने वाले मकानों का चिह्निकरण कर भविष्य में होने वाले परिवर्तन के मद्देनजर सुरक्षा का आकलन कराकर उसके अनुरुप कार्रवाई कराने को निर्देशित किया।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा वाराणसी डा. सुनील कुमार गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी (यूटी) गौरव कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विन्ध्याचल शेषधर पाण्डेय एवं डीसी सीसीटीएनएस शशि झां आदि मौजूद रहे।
UP News : अपर पुलिस महानिदेशक ने की विन्ध्यधाम सुरक्षा की समीक्षा
RELATED ARTICLES
