Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार हो रही...

UP News : अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार हो रही – कमलेश कुमार

भाजपा यमुनापार जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, कई प्रस्ताव हुए पास

प्रयागराज (हि.स.)। मोदी-योगी जैसे बेदाग नेता पर देश के लाखों कार्यकर्ताओ को गर्व है। दर्जनों विपक्षियों का गठबंधन दिन रात मोदी योगी के पीछे पड़ा रहता है। क्योंकि इनकी भ्रष्टाचार परिवारवाद की दुकानें बन्द हो चुकी हैं, इसलिए बौखलाए हुए हैं। अब अंतिम पंक्ति मे बैठे व्यक्ति के विकास और उत्थान की ओर सरकारें सतत् प्रत्यत्नशील हैं। अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की परिकल्पना साकार हो रही है।

उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने प्रयाग इन्स्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट वेदौं में कही। उन्होंने कहा कि कोविड जैसे महामारी के बीच केवल भाजपा कार्यकर्ताओ ने आम जनमानस के बीच अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए जो सेवा की उसकी प्रशंसा विश्व समुदाय भी कर चुका है।

अध्यक्षता यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने करते हुए कई प्रस्तावों को रखा। जिसमें मौजूद समस्त जिला पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। जिला प्रभारी ओंकार केसरी ने पार्टी के आगामी कार्ययोजनाओं के विषय को रखते हुए कहा कि भाजपा त्याग, तपस्या, बलिदान की पार्टी है जो अनुशासन से चलती है।

जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सांसद प्रयागराज प्रो.रीता बहुगुणा जोशी के जन्मदिवस के सभी पदाधिकारियो ने शुभकामनाएं प्रेषित कर कोरोना काल मे मृतक पदाधिकारियों के शांति के लिए दो मिनट मौन भी रखा। मंचस्थ पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, नरेंद्र देव पांडेय, शिवदत्त पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पियूष रंजन निषाद, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा आकांक्षा सोनकर, पिछडा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह आदि ने भी सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को बताकर 2022 फतह की योजनाओं पर चर्चा किया। बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के तैयारियों संग मंडल कार्यसमिति बैठक की योजनाओं के क्रियान्यवयन पर चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular