Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अपराधी के घर की हुई कुर्की, मकान सहित 12...

UP News : अपराधी के घर की हुई कुर्की, मकान सहित 12 लाख की सम्पत्ति जब्त

लखीमपुर खीरी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। थाना मैलानी पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने शातिर अपराधी स्माइल की सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने शनिवार बताया कि भुड़वारा थाना गोला निवासी इस्माइल पुत्र मास्टर उर्फ हबीब के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 41 (1) के अंतर्गत सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की। इसके अंतर्गत 12 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति जब्त की गई है, जिसमें अभियुक्त का मकान और ई-रिक्शा भी शामिल है। इस्माइल शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए गोवध जैसा जघन्य अपराध किया जाता था। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular