Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : (अपडेट) अवैध संबंधों के चलते हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य...

UP News : (अपडेट) अवैध संबंधों के चलते हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या, दो गिरफ़्तार

सीतापुर(हि.स.)। जनपद में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपितों की धरपकड़ के लिए टीम को लगाया गया है। प्रथमदृष्टयां जांच में अवैध संबंधों को लेकर हत्या की बात कही जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि फतेहपुर के मानिकपुर रहने वाले अजय पाल ने शनिवार को सूचना दी कि उनके भाई संतोष जो कल शुक्रवार को हरदासपुर निवासी रामस्वरुप की पत्नी को पायल दिलाने की बात कहकर घर से  गया था। जो वापस नहीं आया था। आज सुबह रामस्वरुप के रिश्तेदार द्वारा  बताया गया कि संतोष सिंह का शव हरदासपुर गांव के बाहर खेत में पड़ा हुआ है। इस सूचना पर मृतक के परिजन वहां पहुंचे और मामले को लेकर रामस्वरुप और जसवेन्द्र को नामित किया गया है। पुलिस ने इस मामले में रामस्वरुप और जसवेन्द्र को पकड़ लिया है। जबकि दो फरार लोगों की तलाश की जा रही है। 

एसपी ने बताया कि अब तक की जांच में यह पाया गया​ कि संतोष सिंह की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमें फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular