Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अन्तर-राष्ट्रीय महिला दिवस: विदेशी व भारतीय महिलाएं कर रहीं...

UP News : अन्तर-राष्ट्रीय महिला दिवस: विदेशी व भारतीय महिलाएं कर रहीं ताजमहल का दीदार

आगरा (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पर्यटकों के लिए पर्यटन व ऐतिहासिक केन्द्रों को देखने के लिए नि:शुल्क खोल दिया गया है। 

 सोमवार सुबह से ही महिलाओं को ताजमहल के साथ-साथ आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा समेत अन्य ऐतिहासिक धरोहरों में निशुल्क प्रवेश मिल रहा है। भारतीय व विदेशी महिलाएं ताजमहल के संगमरमरी हुस्न का दीदार कर लुफ्त उठा रही हैं। 
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने महिलाओं को एएसआई द्वारा संरक्षित सभी स्मारक व पर्यटन स्थलों में निशुल्क घूमने का तोहफा दिया है। एएसआइ के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल (मान्यूमेंट्स) एम. नांबिराजन ने इसके लिए 25 फरवरी को ही आदेश जारी कर दिया था। हालांकि पिछले वर्ष ही एएसआई ने इसकी शुरुआत की थी।
 अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंत्रालय का आदेश आने के बाद पिछले वर्ष की तरह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल सहित सभी अन्य स्मारकों में भारतीय हो या विदेशी महिला पर्यटक सभी को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular