शाहजहांपुर (हि.स.)। तिलहर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए एक वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव कुमार बाजपेई ने गुरुवार को बताया कि, थाना तिलहर पुलिस ने बुधवार
रात चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल से जा रहे चोर को राजनपुर रोड़ स्थित धनवन्तरी चिकित्सालय के पास बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया है। पकड़ा गए चोर तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी कलीम उर्फ मुन्ना है।
एसपी ग्रामीण के अनुसार पुलिस टीम ने वाहन चोरो की निशनदेही पर शर्मा गैस एजेंसी के पास अधबने मकान में छुपा कर रखी गई चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिले भी बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिलें जनपद बरेली व शाहजहांपुर में अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी थी।
Submitted By: Edited By: Deepak Yadav
