Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अनुप्रिया पटेल पर अभद्र टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज

UP News : अनुप्रिया पटेल पर अभद्र टिप्पणी मामले में मुकदमा दर्ज

प्रयागराज (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शहर के कर्नलगंज थाने में शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज किया गया। अभद्र टिप्पणी फेश बुक आईडी सरदार वंसी रामपाल वर्मा के आईडी से की गई है। मुकदमा उपनिरीक्षक उमाशंकर की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

कर्नलगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमाशंकर ने सोशल मीडिया पर फेसबुक आईडी सरदार वंसी की आईडी से केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अतिशीघ्र दोषी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular