Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अनियंत्रित कार ने मारी गुमटी में टक्कर, महिला की...

UP News : अनियंत्रित कार ने मारी गुमटी में टक्कर, महिला की मौत

मीरजापुर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को अनियंत्रित कार ने गुमटी में टक्कर मार दी। गुमटी में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हलिया थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी अरविंद कुमार अपन कार से कहीं जा रहा था। जैसे ही तीता गांव पहुंचा, उसकी कार अनियंतित्र हो गई और सड़क किनारे स्थित गुमटी में जा भिड़ी और नहर में उतर गई। गुमटी में जगजीवन उर्फ छोटे दलित की पत्नी रैमुना (45) बैठी थी, जो हादसे की चपेट में आ गई। 
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular