Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अधेड़ ने की चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या,...

UP News : अधेड़ ने की चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या, खुद को किया घायल

औरैया (हि.स.)। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला वैश्य में रविवार की शाम को दम्पति के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अधेड़ ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को भी चाकू मार लिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

नगला वैश्य निवासी पेशकार शाक्य (55) का देर शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी रामा देवी (50) से झगड़ा हो गया। विवाद अधिक बढ़ने पर अधेड़ ने चाकू से पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद को भी घायल कर लिया। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल पेशकार को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी मोहित यादव ने बताया कि पेशकार को पेट में चाकू लगने के कारण हालत बहुत ही गम्भीर थी, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular