हाथरस । एक अधिवक्ता के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया। इसके चलते जिला एवं सत्र न्यायालय पर आज अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कोरोना काल के समय बिजली विभाग के अधिवक्ता अरुण कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। बमुश्किल उनकी शिकायत ली गई थी, लेकिन पुलिस से पीडि़त अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर पक्षपात का परिचय दिया है। इसके विरोध में पीडि़त अधिवक्ता भूख हड़ताल पर है। अन्य अधिवक्ताओं ने आज कार्य नहीं किया।
