Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अधिवक्ता के घर में आग लगने से लाखों का...

UP News : अधिवक्ता के घर में आग लगने से लाखों का नुकसान

बांदा (हि.स.)। शहर के स्वराज कॉलोनी गली नंबर 9 में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से एक अधिवक्ता के घर में आग लग गई।जिससे उनके मकान पर किराए से रह रहे तीन किरायेदारों के गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसमें लगभग पांच लाख की क्षति पहुंची है।

शहर कोतवाली अंतर्गत स्वराज कानूनी में रहने वाले उदय पाल सिंह गौतम के मकान में आज अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस बारे अधिवक्ता उदय पाल सिंह गौतम ने बताया कि आग लगने के बाद घटना की सूचना फायर सर्विस को दी गई थी लेकिन फायर सर्विस की गाड़ियां एक घंटे बाद पहुंची तब तक मेरे मकान में रह रहे तीन किरायेदारों के गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में सदा प्यारी पत्नी भूरा, गोविंद पुत्र छत्रपाल और रेखा पत्नी घसीटे लाल उसी के गृहस्थी का सारा सामान जल गया। मोहल्ले के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular