Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

UP News : अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। जिले के गगहा क्षेत्र के शिवपुर गांव में भूमि विवाद में अधिवक्ता राजेश्वर पांडेय (48) की गोली मारकर रविवार की सुबह तड़के हत्या कर दी गई। आरोप है कि पट्टीदार ने गोली मारी है। अधिवक्ता के हत्या की खबर पाते ही भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई। आरोपी घर छोड़कर फरार है गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर निवासी राजेश्वर पांडेय गोला तहसील में प्रैक्टिस करते थे। पट्टीदार चंकी पांडे से लंबे समय से उनका भूमि का विवाद चल रहा है। दोनों लोग का घर आमने सामने ही है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह अधिवक्ता का चंकी पांडे के बाबा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गया और इसी दौरान अधिवक्ता को सटाकर पीठ में गोली मार दी गई। आनन-फानन अधिवक्ता को बड़हलगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular