Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

UP News : अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

मेरठ (हि. स.)। मेरठ के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी आरोपित की वीडियो वायरल होने के बाद हुई है। मेरठ शहर निवासी पंकज लोधी राजपूत भाजपा नेता है। 
26 जनवरी को पंकज और उसके समर्थकों ने देहली गेट क्षेत्र से शारदा रोड तक रैली निकालने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका तो भाजपा नेता ने अपने कार्यकर्ताओं के सामने डींगे हांकते हुए पुलिस का मखौल बना डाला। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता पंकज लोधी ने अपने साथियों से यहां तक कह डाला कि अपने कार्यकर्ताओं की तरफ आंख उठाने वाले अधिकारियों की वह आंख निकाल लेगा। कार्यकर्ताओं को रोकने वाले अधिकारियों के हाथ तोड़ डालेगा। 
भाजपा नेता पंकज लोधी के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारी हरकत में आ गए। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि इस मामले में आरोपित भाजपा नेता के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित पंकज लोधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 
 Submitted By: Dr. Kuldeep Tyagi Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular