Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अदिति सिंह ने अतिक्रमण हटाने की कारवाई को बताया...

UP News : अदिति सिंह ने अतिक्रमण हटाने की कारवाई को बताया क्रूर, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रायबरेली(हि.स.)। कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने बीते 16 दिसम्बर की तड़के 4 बजे सिविल लाइन स्थित विवादित भूमि पर बनी सैकड़ों दुकानों को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को क्रूर तरीका बताया। 
 इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। विधायक द्वारा गुरुवार को लिखे पत्र में कहा गया है कि सिविल लाइन स्थित कमला नेहरू सोसाइटी की विवादित भूमि मामले को हाईकोर्ट के आदेश पर रायबरेली पुलिस द्वारा बीते 16 दिसम्बर की सुबह 4 बजे अमानवीय तरीके से करीब 112 पटरी व्यवसाईयों की दुकानों पर अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। यह सभी व्यवसायी करीब 4 दशक से यहां दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसे में इन सभी को कहीं और स्थानान्तरित करना आवश्यक है ताकि यह सभी अपना रोजी-रोटी चलाते रहें। 
 विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि उक्त मामले में विचार कर जिला प्रशासन को इन व्यवसायियों को पुनः स्थापित करने की लिए कहा जाय और स्थानान्तरित करने का निर्देश दें। ताकि यह अपनी रोजी-रोटी चला सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular