प्रयागराज (हि.स.)। योगी सरकार के माफिया अभियान के तहत बुधवार दोपहर अतीक अहमद के चचेरे भाई के अवैध बने आवास को पीडीए एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने जमींदोज कर दिया। इसके खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि यह अतीक के साथ जमीन कारोबार में सहयोगी हैं।
धूमनगंज के चकिया निवासी मोहम्मद राशिद उर्फ नीलू सपा सरकार में दबंगई के बल पर बगैर नक्शा पास कराए ही आलीशान माकान बनवा लिया है। इसके साथ ही माफिया अतीक के साथ जमीन की अवैध प्लाटिंग का कारोबार करने में शामिल हैं।
जानकारी देते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल प्रभारी सत शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन माफिया के तहत बुधवार को 44वें माफिया मोहम्मद राशिद उर्फ नीलू का घर जमींदोज किया जा रहा है। इसके खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण और प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कई थाने की पुलिस एवं पीएसी तैनात की गई है।
Submitted By: Edited By: Deepak Varun
UP News : अतीक अहमद के चचेरे भाई के अवैध बने आवास को पीडीए ने जमींदोज किया
RELATED ARTICLES
