Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News अटल जयन्ती: काशी विद्यापीठ में विविध प्रतियोगिताओं में छात्र उत्साह...

UP News अटल जयन्ती: काशी विद्यापीठ में विविध प्रतियोगिताओं में छात्र उत्साह से हुए शामिल

 -अटल जी की कविता, व्यक्तित्व, देशभक्ति तथा उनकी सोच को चित्रों में बांधा,रंग और ब्रश से जीवंत अभिव्यक्ति दी
वाराणसी(हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर महात्मा गांधी काशी  विद्यापीठ में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें पूरे उत्साह के साथ छात्रों ने सहभाग किया। परिसर में छात्र कल्याण संकाय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो. टीएन सिंह  एवं छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ वंशीधर पांडेय ने किया। 
प्रतियोगिता के तीसरे और अन्तिम दिन बुधवार को डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा के संयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न हुई। अटल जी के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियोंं ने भाग लिया। युवा चित्रकारों ने अटल जी की कविता, व्यक्तित्व, देशभक्ति तथा उनकी सोच को चित्रों में बांध रंग और ब्रश से जीवंत अभिव्यक्ति दी। चित्रकला प्रतियोगिता में चित्रों का मूल्यांकन 24 दिसम्बर को होगा। इस दौरान डा. शत्रुध्न प्रसाद, डॉ स्नेहलता कुशवाहा भी मौजूद रही।  
प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विधावार प्रतियोगिता के संयोजक बनाये गये । पहले दिन डॉ संदीप गिरी, डॉ. आयुष कुमार, डॉ धनंजय विश्वकर्मा के संयोजन में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 60 छात्रों ने सहभाग किया। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आकांक्षा मौर्य बीए तृतीय वर्ष, दूसरे स्थान पर सादाब खां एम कॉम तृतीय सेमेस्टर, श्रेयांस गुप्ता बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर ज्योति श्रीवास्तव एमकॉम तृतीय सेमेस्टर रही। इसी तरह डॉ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. आरती विश्वकर्मा के संयोजन में ऑनलाइन और ऑफलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध का विषय रहा व्यक्ति के जीवन में धर्म व राष्ट की भूमिका ,नया युग नई चुनौतियोंः रोजगार की नई संभावनाएं मिशन शक्ति की सफलता के विभिन्न आयाम ।
डॉ. तिवारी ने बताया कि डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. उर्जस्विता सिंह, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय के संयोजन में ऑनलाइन काव्यपाठ का आयोजन किया गया। इसमें पूरे उत्साह से 75 विद्यार्थियोंं ने भाग लिया और स्वरचित कविता सुनाई। काव्यपाठ में निर्णायक और बतौर मुख्य अतिथि ललित कला विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मंजुला चतुर्वेदी शामिल हुई। काव्यपाठ में प्रथम स्थान पर मनोज दुबे, दूसरे स्थान पर सीबा श्रीवास्तव, तीसरे स्थान पर अंकिता कुशवाहा और चौथे स्थान पर पूनम सिंह रही। डॉ. तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के पूर्व अटल जी के ओजस्वी भाषण का प्रसारण भी किया गया। प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में सह समन्वयक डॉ.सुमन कुमार  ओझा  व डॉ.राहुल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular