Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अटल जयंती पर गरीबों को भोजन, मास्क व कम्बल...

UP News : अटल जयंती पर गरीबों को भोजन, मास्क व कम्बल बांटे

गाजियाबाद (हि.स.)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 96वीं जयंती पर शुक्रवार को गाजियाबाद में भंडारे का आयोजन किया गया।
अपनापन परिवार द्वारा श्री हनुमान मन्दिर घण्टाघर पर शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की याद मे भंडारा लगाया। जिसमें गरीबों को भोजन, मिठाई, मास्क व कम्बल वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल के कहा कि अटल जी सर्वप्रिय राजनेता थे, जो सदियों तक याद किए जाएंगे। अटलजी सभी के प्रेरणास्रोत है। देशहित में उन्होंने अनेक योजनाएं शुरू की। इस अवसर पर आयुष गोयल, पलक गोयल, अपनापन परिवार के अध्यक्ष राजेश बंसल, राकेश स्वामी, नानक चंद, विपुल अग्रवाल, अमिता गोयल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular