Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत, परिजनों...

UP News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

शाहजहांपुर(हि.स.)। थाना सेरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क पार कर रहे बालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना से आक्रोशित परीजनों व ग्रामीणों ने शाहजहांपुर-हरदोई हाइवे पर जाम लगा दिया। 
थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव कुतुआपुर निवासी मटरू का 12 वर्षीय पुत्र कल्लू शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हाइवे पार कर रहा था। इस बीच शाहजहांपुर की तरफ आ एक तेज रफतार अज्ञात वाहन ने कल्लू को टक्कर मार दी। कल्लू की मौके पर ही मौत हो। वहीं, चालक वाहन लेकर भाग गया। दूसरी तरफ घटना से आक्रोशित परीजनों व ग्रामीणों ने शाहजहांपुर-हरदोई हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। 
 इस दौरान हाइवे पर वाहनों की काफी लंबी लाइन लग गई। सेरामऊ दक्षिणी पुलिस मौके पर पहुंची जहां जाम खुलवाने को लेकर ग्रामीणों की कई बार पुलिस से नोक झोंक भी हुई। लेकिन ग्रामीण अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार करने, मुआवजा दिलाये जाने तथा हाइवे पर रोड ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़े रहे। 
 सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्रधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर उनका गुस्सा शांत किया। करीब आठ बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
उपजिलाधिकारी सदर दशरथ कुमार ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है। परिजनों को आर्थिक सहायता व हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular